सीएम सिंह रॉवत के द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर पक्ष और विपक्ष में बहस छिड़ गई है। एक ओर बीजेपी से जुड़े संगठन इसके बचाव में खड़े दिख रहे है तो चार साल में मित्र विपक्ष का तमगा लिए कांग्रेस को भी नया मुद्दा मिल गया है।
फटी जीन्स का फैशन उत्तराखंड सीएम पर पड़ा भारी ।
रिपोर्टर : अमित सिंह कण्डियाल
महिलाओं के फ़टी जींस के पहनावे को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत द्वारा की गई टिप्पणी से देश प्रदेश की आम महिलाओं के साथ – साथ अब कांग्रेस की महिला इकाई भी भड़क गई है। सीएम की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेश कमेटी की महिला इकाई द्वारा श्यामपुर पुलिस चौकी के पास सीएम का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। महिलाओं का कहना है कि एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार के मुखिया बहू – बेटियों के पहनावे को लेकर तरह – तरह की टिप्पणी करके अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। महिलाओं ने मामले में मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की है। चेतावनी दी यदि सीएम ने माफी नहीं मांगी तो महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगी।
