धरासू पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर फड़-फेरी, किरायेदार व बाहरी मजदूरों के सत्यापन किये गए
किरायेदार सत्यापन न कराने वाले 03 मकान मालिकों का चालन कर 15000 रु0 जुर्माना वसुला गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के दिशानिर्देशन में आज 01.09.2021 को धरासू पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक धरासू, गजेन्द्र बहुगुणा के नेतृत्व सत्यापन अभियान चलाकर फड़-फेरी, किरायेदार व बाहरी मजदूरों के सत्यापन किये गये, सत्यापन अभियान अभी जारी है, इस दौरान किरायेदार सत्यापन न कराने वाले 03 मकान मालिकों का चालन कर 15000 रु0 जुर्माना वसुला गया। पुलिस द्वारा लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस के ‘देवभूमि मोबाइल एप्प” के माध्यम से घर बैठे ऑनलाईन सत्यापन के सम्बन्ध में भी जागरुक किया जा रहा है।
