शॉर्ट सर्किट या कोई और साजिश? पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में डर का माहौल
देहरादून। शहर की नींद तोड़ने वाली आग की लपटें, चीख-पुकार और दमकल की सायरन की आवाज़ें… मंगलवार देर रात देहरादून के श्रीरामपुर गोविंदगढ़ इलाके में हड़कंप मच गया। कावली रोड, बल्लीवाला फ्लाईओवर से पहले स्थित कबाड़ की एक दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
चार दमकल गाड़ियों की मशक्कत, धुएं से घुटा इलाका
आग की खबर मिलते ही थाना बसंत विहार पुलिस और फायर स्टेशन की टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियां लगातार घंटों तक आग बुझाने में जुटी रहीं। पर तब तक नौशाद की कबाड़ की दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

“सब कुछ खत्म हो गया… मेरी रोजी-रोटी चली गई!”
– नौशाद, दुकान मालिक
शॉर्ट सर्किट या किसी की साजिश?
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन पुलिस इसे पूरी तरह हादसा मानने को तैयार नहीं। पूरे इलाके के व्यापारियों में डर है कि कहीं यह आगजनी किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं।
धुएं से दम घुटता रहा
घटनास्थल पर जमा भीड़ के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। लोग कहते सुने गए – “रात के सन्नाटे में अचानक लपटें उठीं, जैसे पूरा मोहल्ला जलने वाला हो।”
अधिकारियों की सख्त नजर
फिलहाल आगजनी के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। उधर, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने इलाके के बाकी दुकानदारों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
🔥 शहर पूछ रहा है – क्या देहरादून की रातें अब महफूज़ हैं? 🔥
क्योंकि एक चिंगारी… किसी की ज़िंदगी को राख कर सकती है!
