छोटी संसद बीडीसी में प्रस्ताव आने के बाद भी विभाग उसे हवा के उड़ा देते है, लेकिन हवा में रहने वाले जब जमीन पर आ जाय तो खतरा बढ़ जाता है, टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के इस गाँव मे बिजली की करंट वाली तार ऐसे खेतो में पड़ी है, हादसा होने पर मुआवजा न देने से बचने के लिए जितनी कसरत विभाग करता है उससे आधी मेहनत इन तारो को ठीक करने में लगाये तो हादसे की नौबत ही न आय ।
धनपाल गुनसोला टिहरी गढ़वाल
ग्राम पंचायत मरवाडी जराल ताल गेंहू की खेतों में लटकती हूई बिजली की तारें किसी बड़े खतरे और हादसे की तरफ इशारा कर रही है। स्थानीय लोगो द्वारा कही बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है यहा तक की 20 फरवरी को भिलंगना ब्लॉक में BDC की बैठक में भी सदस्यों द्वारा विधुत बिभाग की बहुत सी कमियों को सदन में उजागर की गई लेकिन बिभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस के बावजूद भी कोई असर नहीं पड रहा खेतों में लटकती हूई तारों से कभी भी कस्तकारों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।
