मानवाधिकार संगठन ने 150 विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की

Share Now

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्लूपुर नगर क्षेत्र देहरादून में अध्ययन कर रहे 150 बालक एवं बालिकाओं को दीप लोक स्थित श्री राम मंदिर सभागार में लेखन सामग्री एवम स्वच्छता अभियान के तहत साबुन वितरित की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर एस फारुख, जस्टिस राजेश टंडन विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद साधना जयराज रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर फारुख ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जिनको सजाना सवारना उनका भविष्य उज्जवल करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है साथ ही बच्चे भी अगर बराबर का सहयोग कर अपना ध्यान लगाकर पढ़ाई करें तो निश्चित रूप से वह हर ऊंचाई को छुएंगे और अपनी मंजिल हासिल करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं संगठन के सभी कार्यों को लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से देखता रहता हूं और संगठन लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करता रहता है। मैं स्वयं लखनऊ अयोध्या में उत्कृष्ट कार्य कर रही राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से दोनों दंपत्ति हो सम्मानित करता हूं और यह आशीर्वाद देता हूं कि वह भविष्य में इसी तरह बढ़ चढ़कर समाज को अपनी सेवाएं देते रहेंगे और मैं संगठन को पूर्ण रूप से सहयोग करता रहूंगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने डॉक्टर फारुख साहब, जस्टिस राजेश टंडन, साधना जयराज का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कहा कि आप सभी का जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। भविष्य में भी आप आशीर्वाद सहयोग इसी तरह हमें प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसपी सिंह, सुनील अग्रवाल, पंडित सुभाष चंद्र सतपति, पुनीत बग्गा, विशंभर नाथ बजाज, बबीता आनंद, प्रमोद गुप्ता, अंशिता शर्मा, सुमन पाल, अनुराग गुप्ता, पूनम मसीह, स्कूल प्रधानाचार्य अब्दुल वाजिद स्कूल स्कूल शिक्षिकाएं आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!