स्वामी सानंद के बाद अब आत्मबोधानंद की बारी?

Share Now

गंगा नदी को रास्ट्रीय धरोहर के साथ माँ का दर्जा देने वाले लोग स्वामी सानंद की कुर्बानी के बाद अब स्वामी आत्मबोधानंद को भी गंगा पार कुर्बान होने का इंतजार करते दिखाई दे रहे है। 6 महीने से चल रहे अनसन पर न तो कोई सरकार की तरफ से बयान जारी हुआ और न आश्रमनको कोई आश्वासन ही मिला। हालांकि 5 वर्ष के शिष्य ने भी 4 घंटे निर्जला व्रत रखकर साधु संतों के साथ अपना सनार्थन दिया किन्तु सत्ता में आने के बाद सभी दलों की मजबूरी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

अंकित तिवारी

आज दिनाँक 13 अप्रैल 2019 चैत्र शुक्ल अष्टमी के दिन *स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी* महाराज और उनके शिष्य तथा भक्त वाराणसी में गंगा किनारे शंकराचार्य घाट पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक स्वामी आत्मबोधानंद जी के गंगा के अनशन में अपनी समर्थन और सहभागिता व्यक्त करने के लिए निर्जला उपवास किया।
ज्ञात हो कि स्वामी आत्मबोधानंद जी स्वामी सानन्द जी के गंगा को प्राणार्पण करने के पश्चात पिछले 172 दिनों से यानी लगभग 6 महीने से गंगा के अविरल धारा के लिए हरिद्वार के मातृसदन आश्रम में उपवास अनशन पे है। उनके गंगा के इस अनशन पे इतने समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के ओर से न कोई अश्वासन मिला और न ही कोई सरकार कि ओर से उनसे मिलने ही गया। वर्तमान केंद्र सरकार पिछले 5 वर्षों में गंगा के नाम पर सिवाय झूठ बोलने के कुछ नही किया।
आप देख सकते हैं कि इस अनशन में स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज के साथ उनके 5 वर्ष के शिष्य अरविन्द पराशर जी भी उपवास पे बैठें थें। बालक अरविन्द इस भारी दुपहरी में 4 घण्टे उपवास पे बैठे जिसमे प्यास लगने पर भी वो जल नही ग्रहण किये भले प्यासे सो गए। बालक अरविन्द का कहना है कि वो स्वामी आत्मबोधानंद जी के साथ है और उनके इस आंदोलन में अपनी आवाज भी मिलाते है।
इस उपवास अनशन में स्वामिश्री: के अलावा साधु संत, बूढ़े बुजुर्ग महिलाओं बच्चों समेत कुल 40 से भी अधिक लोग सम्मिलित हुए। जिनके नाम क्रमशः हैं।
:
1 अभयानंद तीर्थ
2 पं केशवानंद
3 साध्वी पूर्णाम्बा
4 साई जल कुमार साहिब
5 सुश्री बृजबाला शर्मा
6 माधुरी पाण्डेय
7 रमेश उपाध्याय
8 विजया तिवारी
9 उर्मिला तिवारी
10 प्रेमा तिवारी
11 प्रमोद मांझी
12 महन्त महाराज मणि शरण सनातन जी
13 अभय शंकर तिवारी
14 हरि नाथ दुबे
15 संजय पांडेय
16 धर्मराज सिंह
17 अविनाश चंदू
18 रविन्द्र मिश्रा
19 श्री प्रकाश पाण्डेय
20 यतीन्द्र नाथ चतुर्वेदी
21 सुनील कुमार शुक्ला
22 रामचंद्र सिंह
23 रामसरन यादव
24 दीपक कुमार केशरी
25 रंजन कुमार शर्मा
26 पीयूष तिवारी
27 अनिल दीक्षित
28 लता कुमारी पाण्डेय
29 सतीश अग्रहरि
30 अजय कुमार पाण्डेय
31 अनुराग द्विवेदी
32 परितोष द्विवेदी
33 ओमप्रकाश पाण्डेय
34 देवी शारदाम्बा
35 लता अग्रवाल
36 सावित्री पाण्डेय
37 नीलम दुबे
38 कृष्णा पराशर
39 अभिषेक शर्मा
40 अरविंद पराशर

गंं

१७१ दिनों से गंगा जी की अविरल निर्मल धारा के लिए तपस्या कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद जी के समर्थन में उनसे भावात्मक रूप से जुड़ने के लिए स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सहित परम धर्म संसद के सदस्यों ने उपवास करके अपना समर्थन व्यक्त किया।

error: Content is protected !!