रूड़की
हत्याकांड का खुलासा|
प्रेम जाल से निकलने के प्रयास में निधि को अपनी जान गंवानी पद गयी | जिस्मानी प्रेम के भूखे भेडियो ने अपनी प्रेम कहनी को फ्लाप होते देखा तो मुसुम गुडिया का गला रेतकर गत्या कर दी |
रूडकी के कृष्णानगर में युवती की हत्या करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया कटर और बाइक पुलिस द्वारा बरामद की गई है।
गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कल दोपहर करीब एक बजे कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में निधि नाम की युवती की उस समय गला रेतकर हत्या कर दी थी जब वह घर मे अकेली थी मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी हैदर अली पुत्र सदाकत निवासी सफ़रपुर रूड़की को मौके पर ही पकड़ लिया था अन्य दो आरोपी फरार थे। पुलिस ने अन्य दोनो आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली है जिनके नाम आरिस और शारिक को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि तीनों आरोपी हैदर अली की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और निधि के घर का गेट खटखटाया जब निधि गेट पर आई तो तीनों आरोपियों ने उसे पकड़कर कागज कटर से उसका गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक को क्षेत्र के लोगों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि एक युवक का पिछले तीन साल से निधि से प्रेम प्रसंग था लेकिन निधि उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी और इस बात से गुस्साए युवक ने दोस्तो के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
प्रमेन्द्र सिंह डोभाल (एसपी देहात)
