विकासनगर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी खैरियत के बारे में जानकारी की गई , हर संभव मदद उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया गया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा चीता मोबाइल मे नियुक्त कर्मचारी गणों को थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत सीनियर सिटीजनो से मुलाकात कर उनकी खैरियत जानने के लिए निर्देशित किया गया ।

चीता कर्मचारी गणों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत सीनियर सिटीजनो से घर घर जाकर वार्तालाप की गई एवं समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई किसी भी सीनियर सिटीजन द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई है ,कोई भी समस्या होने पर थाना विकासनगर के लैंडलाइन नंबर 01360-250342 सीयूजी 9411112819 तथा हल्का एवं बीट कर्मचारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए, ताकि हर संभव मदद की जा सके, साथ ही सभी को साइबर अपराधों से संबंधित धोखाधड़ी, फेसबुक, मैसेंजर, इंटरनेट चलाते वक्त सावधानी तथा बैंक खाते, एटीएम, नेट बैंकिंग, UPI आदि का प्रयोग करते समय सुरक्षात्मक जानकारी एवं सुझाव दिए गए एवं हर संभव मदद उपलब्ध कराए जाने हेतु आश्वस्त किया गया ।
