टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरे प्रदेश के विभिन्न न्याय पंचायतों में रात्रि बासा कार्यक्रम करेंगे।इसके साथ ही टिहरी जनपद के 75 न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस जनो के मार्गदर्शन में बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को न्याय पंचायत के किसी एक गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का ध्वज लगाने सहित भजन संध्या के साथ रात्रि विश्राम कार्यक्रम होगा ।
घर घर कांग्रेस,गांव गांव कांग्रेस,
कांग्रेसजन चले गांव की ओर ।।
चुनाव से ठीक पहले कॉंग्रेस का गाँव प्रेम
भारत की आत्मा गांव में निवास करती है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समृद्ध गांव समृद्ध राष्ट्र के सपने के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 117 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस जन टिहरी जनपद के 75 न्याय पंचायतों में जनता के द्वार जाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
2 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे से गांव में प्रभात फेरी के साथ-साथ सफाई अभियान और ध्वजारोहण किया जाएगा । इसके साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ,राज्य आंदोलनकारियों, एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
तीन अक्टूबर को इसी कार्यक्रम के तहत टिहरी जनपद 75 न्याय पंचायतों के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय जनपद स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय नेताओं की को प्रभारी बनाकर भेजा गया है ।
उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से अपेक्षा की है कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को बता कर जनमानस की समस्याओं को सुनें और उन्हें कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का काम करें। साथ ही जो लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं उन्हें कांग्रेस की सदस्यता भी उसी स्थान पर दिलाई जाए।
