नई टिहरी: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण काल मे देश विदेश की सूचना अखबारों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने वाले हॉकर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की जहां पत्रकार बंधु अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना कवरेज कर रहे थे वहीं उनकी खबर को आमजन तक घर-घर तक पहुंचाने का काम हॉकर ही कर रहे है।
श्री नेगी ने जिला कांग्रेस कार्यलय में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न अखबारों के हॉकर्स को सम्मानित करते हुए उन्हें राशन किट भेंट की।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो लोगों का सम्मान करना जानती है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजकल इस कोरोना काल मे जहां लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा जा रहा है वहीं भाजपा जनता मिलन कार्यक्रम के बहाने वोट बैंक बनाने में लगी है। कहा कि अगर ऐससे सामुदायिक संक्रमण हुआ तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा की होगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि ऐसे विपरीत परिस्थितियों में हॉकर अखबार बांटने का काम कर रहे हैं वे सम्मान के पात्र हैं।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी गरीब असहाय निर्धन की मदद नहीं करी है । भाजपा ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है ।कभी भी विकास की राजनीति नहीं की कभी जाति के नाम पर कभी धर्म के नाम पर कभी राम रहीम के नाम पर कभी मंदिर और मस्जिद के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह किया है और समाज को बांटने का काम किया है ।
और आज जब देश में कोरोना बीमारी भयावह रूप ले चुकी है तब लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है यही भाजपा का असली चेहरा है जब कांग्रेस की सरकार थी तब यही नरेंद्र मोदी जी बार-बार कांग्रेस को कोसने का काम करते थे अपनी ओछी राजनीति से डॉ मनमोहन सिंह जैसे बिधवांन व्यक्ति को गूंगा और बहरा बताते थे ।आज वही नरेंद्र मोदी चाइना के सामने सरेंडर मोदी बन गया है ।आज वह 56 इंच का सीना कहीं चूहे के बिल में दुबक चुका है। देश की चारों तरफ की सीमाओं पर आज खतरे के बादल बादल मंडरा रहे हैं नेपाल जैसा मित्र देश आज आंख दिखाने पर आमादा है ।यह भाजपा की विदेश नीति का परिणाम है।

जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष एवं एडवोकेट जयवीर रावत ने की उन बड़े लोगों के संस्मरण सुनाए जो कभी अखबार बांटने का काम करते थे। और कहा कि काम कोई भी छोटा नहीं होता है बस उसे ठीक तरीके से करने की लगन होनी चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, एडवोकेट आंनद सिंह बेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सेवादल अध्यक्ष आशा रावत, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज रतूड़ी, तेरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव श्रीमती लखपति पोखरियाल, श्रीमती कौशल्या पांडे समेत दर्जनभर हॉकर मौजूद रहे।
