किसान मजदूर महापंचायत में सरकार पर बरसे किसान यूनियन के पदाधिकारी

Share Now

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की केंद्र सरकार ने ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है। इस कारण कई विभाग ठेकेदारी से चल रहे हैं। केन्द्र सरकार किसानों के उत्पीड़न करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सरकार मंडियां खत्म करना चाहती है। दस साल पुराने ट्रैक्टर के चलन पर पाबंदी लगाई है। कॉर्मिशियल बिजली के कनेक्शन लेने के लिए नया कानून बना रही है। भूमाफिया को सरकार संरक्षण दे रही है और बाहरी लोग सस्ते दाम पर भूमि खरीद रहे हैं। यह बातें टिकैत ने हरिद्वार के निदारपुर में आयोजित किसान मजदूर की महापंचायत के दौरान कही।
शनिवार को हरिद्वार के गांव दिनारपुर में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल हुए। किसान मजदूर महापंचायत की अध्यक्षता प्रीतम सिंह चीमा और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार तीन काले कानून लाई है। मध्यप्रदेश की मंडियां खत्म की हैं। सरकार यहां की मंडियां भी खत्म करना चाहती है। कहा कि देश में विपक्ष कमजोर होने के कारण केन्द्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। दिल्ली की घटना के बाद अब एक बार फिर से किसानों को सरकार के खिलाफ एकजुट होना होगा। वहीं टिकैत ने किसानों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। साथ ही किसानों को अपनी जमीन बचा कर रखने की सलाह दी। राकेश टिकैत ने कहा कि हरकी पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा स्थापित करने के लिए सरकार और अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!