एक दिया शहीदो के नाम – गंगा घाट के दोनों तरफ जगमग हुए 21 हजार दिये

Share Now

रूड़की

– एक दिया सैनिकों के नाम

रुड़की में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शोभाराम के नेतृत्व मे 21000 दिए रुड़की के गंगा घाट पर दोनों तरफ जलाए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे साथ ही कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व नगर निगम मेयर गौरव गोयल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं व शहर के नागरिकों ने दिए जलाकर शहीदों को याद किया।साथ ही साथ कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नवनियुक्त राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज रूड़की के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर अद्भुत कार्य किया है। 21 हजार दिए शहीदों के नाम पर जलाकर उन्हें याद किया गया है और श्रद्धांजलि दी गयी है। उंन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित हैं और शहीदों का सम्मान करते हैं।उन्होंने कहा कि ये दीपोत्सव देश के शहीदों व उत्तराखंड के आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि है और संकल्प लिया है कि उत्तराखंड को सुंदर व शहीदों के सपनो का उत्तराखंड बनाएंगे। साथ ही उन्होंने निवेदन भी किया इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष कराया जाए। वही इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे शोभाराम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसको लेकर आज एक दीपक शहीदों के नाम पर जलाया गया है जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है साथ ही नहर के दोनों घाटों पर 21 हज़ार दीपक जलाकर शहीदों को याद किया गया है। वही इस कार्यक्रम में रुड़की की जनता ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है जिसके लिए उन्होंने शहरवासियों का धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।

बाइट – नरेश बंसल (नवनियुक्त राज्य सभा सांसद)
बाइट – शोभाराम प्रजापति (अध्यक्ष माटी कला बोर्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!