अनुसूचित मोर्चा ने भेजा पीएम को आभार पत्र
देहरादून – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं की छात्रवृति में की गई वृद्वि के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चे द्वारा मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत को 5 हजार आभार पत्र सौंपकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया ।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंबा दत्त आर्य के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित 5 हजार आभार पत्र श्री भगत को सौंपकर इस ऐतिहासिक कार्य के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया गया।
इस अवसर में प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविंद्र वाल्मीकि ने किया
इस मौके पर श्री रविन्द्र कटारिया जिला अध्यक्ष विनोद लक्खा , तेलू राम प्रधान , राजेश राजोरिया सुभाष बाल्मीकि जी उपस्थित थे
