हल्द्वानी की लैब में दो मरीजों में हुई इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Share Now

देहरादून। एच.3 एन.2 वायरस ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। हल्द्वानी की लैब में दो मरीजों में एच.3 एन.2 वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जांच मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कराई गई थी।
वहींए स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सीजनल इन्फ्लूएंजा ;एच1एन1ए एच3एन2 आदिद्ध से बचाव के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सीएचसी ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ;पीएचसी स्तर तक पीपीई किटए एन.95 मास्क आदि उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉण् विनीता शाह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अस्पतालों के स्तर पर इन्फ्लूएंजा से संबंधित मामलों की सघन निगरानी की जाए।
इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए रोगियों का वर्गीकरण करनेए क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉलए होम केयरए सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया अलग की जाएगी। सभी जिलाए बेसए संयुक्त चिकित्सालयों में इलाज के लिए आइसोलेशन बेडए वार्डए आईसीयूए वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा के मामले में रोगी की पहचानए त्वरित उपचार व मरीज की गंभीर हालत में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संदिग्ध मौत होने पर मरीज का डेथ ऑडिट होगा। जिसके लिए ऑडिट कमेटी गठित करनी होगी। यह रिपोर्ट तीन दिन के भीतर महानिदेशालय को उपलब्ध करानी होगी। प्रदेश में सीजनल इन्फ्लूएंजा के पिछले पांच साल में सर्वाधिक मामले 2019 में आए थे। वर्ष 2019 में इसके 246 मामले सामने आए थेए जिनमें से 06 मरीजों की मौत भी हुई थी। वहींए 2018 में नौ मामले आए और दो मरीजों की मौत हुई। 2020 में 13 मामले आए और एक मरीजों की मौत हुई। 2021 और 2022 में सरकारी रिकॉर्ड में कोई मामला सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!