जनपद में प्रभावी डेंगू मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाने के दिए निर्देश

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा जनपद में प्रभावी डेंगू मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में  आज जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय की टीम द्वारा डोभालवाला एवं डीएल रोड क्षेत्र में 96 घरों का सर्वे किया गया जिसमें से 13 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 443 कंटेनर की जांच करने पर 39 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया तथा क्षेत्र में जनमानस को स्वास्थ्य शिक्षा हेतु डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 159 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा जनपद 12 अधिकृत वाहनों से कन्टेंनमेंट क्षेत्रान्तर्गत 109 क्वींनटल फल एवं सब्जी का वितरणध्विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद अन्तर्गत विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 60 ली0 दूध वितरितध्विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2630 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 32069 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 419 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 366 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!