देश के 720 जिलो मे एक साथ दीपावली पर्व में मिल्क प्रोडक्ट की जांच

Share Now

दीपावली पर्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाइयों के सैंपल जांच हेतु केंद्रीय प्रयोगशाला भेजे गये l

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के द्वारा देश के सभी 720 जिलों में एक समय एक साथ दीपावली पर्व में मिल्क प्रोडक्ट मावा छेना पनीर की जांच एवं देश के भीतर मिलावटी मिठाइयों के हॉटस्पॉट का पता लगाने के लिए के मिल्क प्रोडक्ट सर्वे 2020 के नाम से अभियान चलाया गया है l

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के दिशा-निर्देशोंक्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा जनपद स्थित विभिन्न दुकानों में पनीर, मिठाई, मावा आदि का सैंपल लिया गया l जानकारी देते हुये पीसी जोशी द्वारा बताया है कि उत्तरकाशी से मावा छेना पनीर से निर्मित पांच मिठाई एवं पनीर के सैंपल जांच हेतु नेशनल फूड लैबोरेट्री गुड़गांव के लिए स्पेशल कोल्ड चैन व्हीकल के द्वारा भेजे गए हैं l लैब से नमूना की केमिकल एवं माइक्रोबायोलॉजिकल जांच के उपरांत इसमें fssai के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी fssai द्वारा फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम नाम से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया हैl जिसमें कोई भी उपभोक्ता किसी भी खाद्य वस्तु की मिलावट नकली होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है l

निरीक्षण टीम में अभिजीत अधिकारी,अनुज कुमार थपलियाल आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!