लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर काटा चालान

Share Now

नैनीताल। लॉकडाउन के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं हल्द्वानी के कुछ रईसजादे नियमों को धता बताकर घूम रहे हैं। मामला नैनीताल के आयरपाटा क्षेत्र से सामने आया है। यहां 10-12 लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए बर्थ-डे मनाने पहुंचे थे। इन लोगों के पास नैनीताल आने की कोई परमिशन नहीं थी। साथ ही ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ा रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस ने इनका चालान काटा। आयरपाटा क्षेत्र के वार्ड मेंबर मनोज शाह जगती ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को बताया कि तीन गाड़ियों में 10-12 बाहरी लोग उनके वार्ड में पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की, मगर ये लोग पुलिस को अपने राजनैतिक रसूख दिखाकर पूछताछ से बचने की कोशिश करते रहे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई. इसी बीच कुछ लोगों ने मौका पाकर कुछ लोगों को वहां से भगा दिया। पुलिस बाकी बचे लोगों को कोतवाली ले आई। वहां भी इन्होंने खूब हंगामा किया। पुलिस ने इन लोगों का पांच हजार का चालान काटकर छोड़ा। मामले में नैनीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां पहुंचे इन लोगों के पास न तो मेडिकल था और न ही एक साथ आने की कोई परमिशन. साथ ही। इन लोगों ने पूछताछ में भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने इनका चालान काटकर इन्हें छोड़ दिया। .क्षेत्रीय वार्ड मेंबर मनोज जगती ने कहा कि अभी तक नैनीताल में कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला नहीं मिला है। जिस तरह से लोग बगैर सूचना दिए नैनीताल आ रहे हैं उससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए काम किये जाने की जरूरत है।

error: Content is protected !!