चित्रकला प्रतियोगिता के अलग-अलग ग्रुपों में जानवी, खुशी और अजय रहे अव्वल

Share Now

देहरादून। सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था में आर्या फाउंडेशन की संचालनकर्ता गीतिका आनंद (मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022 ) एवं राहुल आनंद द्वारा अपने सपने संस्था के जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता का 20-20 बच्चों के तीन ग्रुप जूनियर, सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता के लिए रहा। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अजय ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान शिवमगन ने प्राप्त किया। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान खुशी ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान नव्या, तृतीय स्थान अवंतिका ने प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में पहला स्थान जानवी ने प्राप्त किया वही दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश माधुरी और देवानंद ने प्राप्त किया। आर्ट प्रतियोगिता विजेता रहे सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट गीतिका आनंद एवं राहुल आनंद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के बच्चे सिमरन, अजय, चाँदनी, मुस्कान, माधुरी, जानवी, ज्योति, खुशी, सोनाक्षी समेत 60 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया द्य कार्यक्रम के अंत ने अपने सपने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस आयोजन पर आर्या फाउंडेशन की संचालनकर्ता गीतिका आनंद (मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022), राहुल आनंद एवं अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संस्था के स्तम्भ जय कृत सिंह भंडारी, हरीश, विकास, वालेंटियर सिमरन, शिया, अलका, अनन्या, आरती, मेघा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!