करोड़ों की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
काशीपुर|
कोरोना महामारी के बीच स्मैक तस्कर बिचोलियों से समपर्क नहीं कर पाए तो धंदा मंदा देख खुद ही अवैध स्मैक लेकर उत्तरर प्रदेश के बरेली से उत्तराखंड तक पहुच गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए | दोनों की गिरफ़्तारी के बाद उप पुलिस पर सवाल उठने लगे है कि करोडो रु की स्मैक को लेकर तस्कर बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश पुलिस को कैसे चकमा दे गए? साथ ही बरेली से स्मैक की तस्करी की जाती है फिर भी लोकल पुलिस उस नेटवर्क को आज तक तोड़ नहीं पाई है |
उडता पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड को नशे में घोल रहे दो बडे सौदागरों को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद की गयी है | बरेली से नशे का नेटवर्क चलाने वाले ये दोनो सौदागर लम्बे समय से उत्तराखंड में नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे , जिनका पूरा नेटवर्क बरेली से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों तक फैला है, काशीपुर पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, और इनके नेटवर्क को तोडने के लिए भी पूरी रणनीति बना ली है |
आखिर यूपी में क्यूं नहीं पकडे गये स्मैक के सौदागर।
बरेली में नशे के सौदागरों का बाजार ।
कई जिलों को पार करके उत्तराखण्ड में कैसे घुसे नशे के सौदागर?
इतनी बडी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आखिर सीमा पर कैसे घुसे अपराधी ?
क्या यूपी में नहीं है नशे के खिलाफ पुलिस का कोई अभियान?
उत्तर प्रदेश से नशे के सौदागर उत्तराखंड की शांत वादियों में नशे के जहर को घोल रहे है, मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ों तक इन सौदागरों का नेटवर्क फैला हुआ है, काशीपुर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े दो सरगनाओं को 300 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, लॉकडाउन की वजह से इनके नेटवर्क से जुड़े बिचोलिये जब स्मैक खरीदने नहीं पहुंच पाये तो दोनो सौदागर स्मैक लेकर खुद ही उत्तराखंड में बेचने के लिए पहुच गए , तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ में कई सुराग पुलिस के हाथ लगे है, दोनों आरोपियों के मुताबिक काशीपुर में उनके नेटवर्क से कई लोग जुडे है जो अब पुलिस के निशाने पर है, यही नहीं पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोडने के लिए एक टीम बनाकर उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर नेटवर्क को ब्रेक करने की रणनीति बना रही है, जिसके लिए बरेली पुलिस से बात की जा रही है।
प्रमोद कुमार… एसपी सिटी
पकडे गये दोनों आरोपी भाई है जो बरेली से स्मैक लेकर उत्तराखंड में बेचने आये थे, और तभी पुलिस के हत्थे चढ गये, पुलिस अब इन दोनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है, और इससे जुड़े सभी नशे के कारोबारियों को चिन्हित कर उनकी तलाश कर रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि काफी जानकारी दोनों आरोपियों से मिली है जिसके अनुसार टीम बनाकर नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर पुलिस नशे के सौदागरों का पुरा नेटवर्क ब्रेक करेगी।
