केदारनाथ मार्ग त्रासदीः सेना का बनाया अस्थाई पुल बहा

Share Now

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश से आई त्रासदी ने पैदल मार्ग को जगह-जगह तबाह कर दिया है, वहीं मंदाकिनी नदी ने अपना रौद्र रूप को कम नहीं किया है। बीती रात हुई तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिस कारण सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना का बनाया गया अस्थाई पुल बह गया है। जिससे सेना के जवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. यहां पर सेना ने दो पुल बनाए थे, जिनमें नदी पार कर संगम के समीप सोनप्रयाग की ओर भी एक पुल बनाया गया था।
मंगलवार की रात्रि तेज बारिश से पुल बह गया है.।वहीं बदरीनाथ हाईवे के गौचर-कमेड़ा के पास भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक वाहन आ गया है। वाहन में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि पहाड़ों भारी बारिश हो रही है, सभी से निवेदन है की सावधानी से यात्रा करें। बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश से आई त्रासदी में कई यात्री फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया गया है। वहीं यात्रा मार्ग पर मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!