इसे बीजेपी सरकार की विधान सभा चुनाव से पूर्व सुशासन का ट्रेलर कहे या डीएम की अंतरात्मा की आवाज – अब तक देश की सबसे बड़ी सरकारी सेवा आईएएस को मजे करने वाली जॉब माना जाता था – अब आईएएस आधी रात को अपने सिस्टम को कसने सड़क पर उतरने लगे है | सूबे के मुख्य सचिव ने प्रदेश मे शासन व्यवस्था सुधारने के जो टिप्स दिये उसके अनुपालन मे डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित आधी रात मे भ्रमण पर निकले जिला अस्पताल आपात कालीन कक्ष , महिला अस्पताल ब्लड बैंक आपातकालीन परिचालन केंद्र और कोविड कंट्रोल रूम पर जाकर खुद सीट पर बैठकर एक एक जानकारी जुटाई और मौके पर मौजूद कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उपस्थित महिला डॉक्टर्स से प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। उसके बाद जिलाधिकारी एमरजेंसी वार्ड गए जहां एक महिला डॉक्टर्स तैनात मिली। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा जहां सुरक्षा के दृष्टिगत कोई गार्ड मौजूद नही था। इसके अतिरिक्त मुख्य गेट के साथ लगी स्ट्रीट लाइटें बन्द पड़ी मिली। जिलाधिकारी ने मेडिकल वेस्ट के निस्तारण व चिकित्सालय की स्वच्छता को भी देखा। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान डीएम जिलाधिकारी ने नेगेटिव ब्लड के बारे में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने ब्लड रखने के लिए दो बड़े डी फ्रिज की भी मांग की।
ब्लड बैंक में डी फ्रिज क्रय करने हेतु डीएम ने सीएमएस को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही एमरजेंसी एवं महिला चिकित्सालय में 24×7 गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए। तथा आपातकालीन चैनल गेट के स्थान पर आधुनिक सेंसर वाला गेट लगाने के निर्देश दिए। ताकि एमरजेंसी में गम्भीर मरीज को लाने ले जाने में कोई समस्या न आ सकें।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र व कोविड वॉररूम का भी निरीक्षण किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में बंद सड़क मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जेसीबी ऑपरेटरों को कंट्रोल रूम से फोन कराया गया। तथा सड़क मार्ग कब तक बहाल होगा कि जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम व कोविड-19वाररूम में रात्रि डयूटी में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया।
