खैरी कला बनी डीजीपीएस तकनीकी उपयोग वाली पहली ग्रामसभा

Share Now

ऋषिकेष। ग्राम सभा खैरी कलां डीजीपीएस तकनीकी का उपयोग करने वाली पहली ग्रामसभा बन गई है। शुक्रवार को यहां हर घर नल हर घर जल योजना हेतु पेयजल लाइन बिछाने के लिए डीजीपीएस तकनीकी से सर्वे का कार्य शुरू किया गया।

शुक्रवार को ग्रामसभा खैरी कला में हर घर नल हर घर जल योजना के अंतर्गत डीजीपीएस मशीन से ऋषिकेश डिवीजन की शक्ति सागर टीम ने सर्वे शुरु किया। ग्राम प्रधान खैरीकला चंद्रमोहन पोखरियाल ने बताया कि ऋषिकेश डिवीजन के अंतर्गत श्यामपुर क्षेत्र की खैरिकलां ग्रामसभा तकनीकी सर्वे के लिए चयनित होने वाली पहली ग्राम सभा है। क्षेत्र की ग्रामसभा में डीजीपीएस मशीन द्वारा सर्वेक्षण करने का पहला मामला है। डीजीपीएस मशीन द्वारा सर्वेक्षण की शुरुआत आज सर्वप्रथम खैरी कला से ही हुई है, इस सर्वे के उपरांत खैरीकला में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो जाएगा और फिर पीने के स्वच्छ जल की समस्या का समाधान हो जाएगा। मौके पर अर्जुन सिंह रांगड़, राजपाल, दिनेश सिंह, सर्वे टीम के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!