वीर गोरखा सैनिकों के शौर्य व पराक्रम की गाथा को समर्पित पैदल यात्रा ‘खलंगा ब्रेवरी वॉक ’ का हुआ आयोजन

Share Now

देहरादून। कोविड 19 महामारी के कारण इस वर्ष राजधानी के सागरताल नालापानी में खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 पद यात्रा का सूक्ष्म स्तर पर आयोजन किया गया। इस वीरता पद यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल आर.एस.ठाकुर जी0ओ0सी उत्तराखंड सब एरिया व अति विशिष्ट अतिथि टीडी भूटिया (राज्यमंत्री) अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद, उत्तराखंड सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 का आयोजन रविवार को प्रातः 7 बजे खलंगा द्वार नालापानी देहरादून से शुरू की गयी। जिसके बाद वर्ष 1814 में हुए खलंगा युद्ध के वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए खलंगा युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 के दौरान कुमारी शिकायना मुखिया प्रख्यात व सुप्रसिद्ध गायिका द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि मेजर जनरल आर.एस.ठाकुर जी0ओ0सी उत्तराखंड सब एरिया द्वारा खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पैदल यात्रा उन वीर गोरखा सैनिकों के शौर्य व पराक्रम की गाथा को समर्पित है। जो अंग्रेजी सेना के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उक्त खलंगा पद यात्रा का आयोजन वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि), हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र अधिकारी व महासचिव पूर्वा सिंह के सहयोग किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन देविन शाही द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अरुण सूद अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व (उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती), कमला थापा (प्रदेश अध्यक्ष हमरो स्वाभिमान), कर्नल फुल माया एवं नंद बहादुर थापा, वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, सचिव देविन शाही कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान एवं सक्रिय सदस्यगण यामू राना, आशु थापा, झगू राना, डमर थापा, करमिता थापा, बुदेश राई, मनोज तामांग, संजय थापा, बलदेव छेत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!