किच्छा – केंद्र सरकार के बजट को बताया निराशाजनक, काँग्रेस ने जोरदार नारेबाजी के साथ फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Share Now

बढ़ती महंगाई से केंद्र सरकार का पुतला फूंका
– किच्छा

किच्छा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए रोष जाहिर किया| कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक बताते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आज पुतला फूंका | इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है जिस कारण पूरे देश में महंगाई बढ़ती जा रही है| कभी पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं तो कभी गैस सिलेंडर पर दाम बढ़ा दिए जाते हैं| लगातार पूरे देश में महंगाई बढ़ती चली जा रही है, इसको रोकने में केंद्र की भाजपा सरकार विफल साबित हुई है उसी को लेकर आज किच्छा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!