किच्छा – सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन बैठे हड़ताल पर

Share Now


किच्छा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने 5 दिन पूर्व समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी ।

उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर के तले नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन उनकी मांगों को अधर में लटकाए हुए है इसलिए वे सभी धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए । अपनी मांगों में उन्होंने ठेका प्रथा को बंद करने के साथ ही पालिका से वेतन दिलाने की मांग की। वहीं मृत आश्रितों को नौकरी दिलाने का वादा पूरा करने की मांग, पीएफ पैसे का बकाया भुगतान कराने की मांग सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समय पर दिए जाने की मांग की। इसके अलावा शिक्षित कर्मचारियों का चयन उनकी योग्यता अनुसार करने के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एक समान वेतन दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!