एयरपोर्ट मे पास जंगल में युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका

Share Now

देहरादून। डाईवाला में जौलीग्रांट एयर पोर्ट के पास एक युवक की हत्या कर शव को जंगल की झाडियों में फैंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डोईवाला के जौलीग्रांट में एक युवक की लाश बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। यह घटना कोठारी मोहल्ले की सड़क से लगभग 80 मीटर दूर एक झाड़ियों में पाई गई है। मोहल्ले की महिलाओं ने छत से देखा कि झाड़ियों में एक युवक का शव पडा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक के द्वारा नीली जींस पहनी है जो नीचे की और सरकी हुई है। इस युवक की पहचान धर्मेंद्र गैरोला के रूप में की गई है। यह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के दोगी पटृी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह वर्तमान में किराये पर दुर्गा चैक में रह रहा था। बीते रोज जौलीग्रांट पुलिस चैकी में धर्मेंद्र गैरोला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर डोईवाला इंस्पेक्टर राजेश शाह मौके पर पहुंचे और टीम के द्वारा जांच की जा रही है। डोईवाला कोतवाल राजेश शाह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक बेरोजगार था तथा नशा करने का आदी था। कोतवाल ने बताया कि मृतक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गयी थी तथा यहां पर उसको घसीट कर लाया गया है। पुलिस अब हत्या के कारणों की जांच कर रही है कि हत्या कहां पर हुई तथा हत्या करने वालों के साथ मृतक की क्या दुश्मनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!