कीर्ति नगर
लंबे समय से पड़ोस मे रहने वाला व्यक्ति महिला के साथ छेड छाड़ कर रहा था – अपनी इज्जत का सवाल मानते हुए महिला ने इसे कई बार इगनोर किया तो पड़ोसी ने इसको महिला की मौन स्वीकृति मान कर अपनी हरकतो को और अधिक बढ़ाना सुरू कर दिया | बीते रोज जब आरोपी ने छेड़ खनाई के दौरान महिला केकपड़े फाड़ दिये तो मजबूर होकर महिला ने थाना कीर्तिनगर ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवा दी जिसके बाद मामला पंजीकृत करने के बाद पुलिस जांच मे जुट गयी है |
भगवान सिंह कीर्ति नगर
कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है.जानकारी के मुताबिक, कीर्तिनगर कोतवाली अंतर्गत एक महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता ने कोतवाली कीर्तिनगर में नामजद तहरीर दी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है., कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. साथ ही महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
