किशोर उपाध्याय व यशपाल आर्य को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया जाएः धीरेंद्र प्रताप

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य को पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किए जाने की मांग की है

। एक वक्तव्य में धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खेद का विषय है उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी में नहीं रखा गया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है उनका विशेष ध्यान रखें और साथ ही पार्टी में दोबारा शामिल हुए शक्तिशाली नेता यशपाल आर्य को भी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में स्थान दें। धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापस ले लेने को भाजपा नेतृत्व के मुंह पर तमाचा बताया है और कहा है कि यह प्रधानमंत्री के अहंकार की हार हुई है। उन्होंने इस जीत के लिए करोड़ों किसानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जुझारू संघर्ष को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सड़कों पर है और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय और यशपाल आर्य के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!