कोटद्वार – बंदूक की नोक पर एक बड़ी डकेती का खुलासा – घर के भिभीसण की ही थी मिलीभगत

Share Now

कोटद्वार डकेती का खुलासा।

कोटद्वार पुलिस ने 10 दिन मे ही कर दिया डकैती का खुलासा

भगवान सिंह ‌कोटद्वार
कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिताबपुर में बीते 25 दिसम्बर को बंदूक की नोक पर एक बड़ी डकेती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे कोटद्वार पुलिस ने महज दस दिनों में ही डकैती का खुलासा दिया। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने आज कोटद्वार पँहुच कर इस बड़ी डकैती का खुलासा किया। जिसमे एसएसपी पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि जिनके घर डकैती हुई इसके पीछे उन्ही के रिस्तेदार का हाथ था जिसने अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच डकैत मुजफ्फनगर और सहारनपुर के डकैतों का सहारा लेकर इस डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पांचो आरोपियों को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया ।पुलिस महानिदेशक द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्धन दिया और पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों से तीन तमंचे 8 मय जिन्दा कारतूस समेत 2.6लाख रुपये की नगदी बरामद हुईं।
बाइट- पी0 रेणुका देवी-एसएसपी,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!