प्रदेश के 12 वे मुख्यमंत्री बनने पर कोटद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने झण्डाचौक चौराहा पर एकत्र होकर आतिशबाजी की । बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर पुष्कर धामी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला । गौरतलब है की इसी कोटद्वार की जनता ने उस वक्त के सीएम के दावेदार भुवन चंद खंडुरी को चुनाव मे हरा दिया था । उस वक्त भी सीएम का चेहरा बदलकर बीजेपी को फिर से सत्ता मे वापी के लिए खंडुरी है जरूरी का नारा दिया था , विपरीत परिस्थिति मे भी बीसी खंडुरी सरकार मे वापसी करते किन्तु कोटद्वार की जनता ने उनका साथ नहीं दिया । आज जब खटीमा की जनता ने यही इतिहास दोहरा कर सीएम धामी को चुनाव हराने का काम किया और केंद्रीय आलाकमान ने फिर से धामी को ही सीएम का चेहरा बनाया तो कोटद्वार को अपना इठस याद आ गया ।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनाथ सिंह आभार जताते हुए कहा की उत्तराखंड को डबल इंजन की सरकार को पांच साल चलाने वाला मुख्यमंत्री मिला है।
