सीएम के टिहरी दौरे में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियांः किशोर

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पर कोरोना के इस संकट काल में लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया है। उपाध्याय ने कहा कि राजनैतिक स्वार्थों को साधने के लिये मुख्यमंत्री राज्य को कोरोना के मुंह में धकेलने का काम कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के दौरों का गहनता से विश्लेषण कर रहे हैं। जिसमें कोविड-19 कर्फ्यू काल के प्रोटोकाल की सीएम और धज्जियां उड़ा रहे हैं तो आम जनता से अपेक्षा की जा सकती है? सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, कईयों के चेहरे पर मास्क ही नहीं हैं।
उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के बहाने सरकार चुनाव की तैयारी कर रही है। अब तो यह प्रतीत होता है कि हार के डर से मुख्यमंत्री चुनाव ही न लड़ें और उत्तराखंड में समय से पूर्व ही विधानसभा चुनाव न हो जाए। ऐसी सुगबुगाहट है कि भाजपा व उनके पैतृक संगठन की बैठक में समय से पूर्व चुनाव करवाने पर गहन मन्थन हुआ है। उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के आज नई टिहरी के दौरे को निष्फल राजनैतिक दौरा बताया है। सरकार को राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। टिहरी दौरे के दौरान श्रीदेव सुमन विश्व विघालय, हाइड्रो इंजीनीयरिंग कालेज, जिला अस्पताल और टिहरी झील से सम्बंधित व्यवसायियों जैसे होम स्टे, साहसिक पर्यटन की समस्याओं के समाधान व उनको राहत देने के बारे में मुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!