कुंभ हरिद्वार : आखिरी शाही स्नान के साथ पूर्णता की और धार्मिक आयोजन

Share Now

हरिद्वार कुम्भ

कोरोना काल में तमाम आशंकाओ के बीच आखिरकार हरिद्वार कुंभ मेला अपने समापन की  तरफ पहुचने को है | मेला शांतिपूर्ण निर्विघ्न संपन्न हुआ इसके लिए मेला अधिकारी दीपक  रावत  समेत सभी अखाड़ो के साधू संतो ने भी रहत की साँस ली और माँ गंगे का धन्यवाद किया |

चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान पर्व पर हरिद्वार कुंभ मेला में साधु–संत और श्रद्धालुओ ने  विधिविधान के साथ गंगा स्नान किया । यह हरिद्वार महाकुंभ 2021 का आखिरी शाही स्नान हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर घाट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य की कामना मां गंगा और अपने आराध्य देवी देवताओं से कर रहे हैं, साथ ही श्रद्धालु भगवान से कोरोना महामारी के खात्मे की भी प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे लोगो का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सुखमय बन सके। मेलाधिकारी  दीपक रावत ने कहा कि शाही स्नान के दौरान उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कुंभ की सभी परंपराओं का पालन भी किया जा रहा है। अखाड़ों से साधु-संत सीमित संख्या में स्नान के लिए  आ रहे हैं। उनके द्वारा वाहन भी सीमित संख्या में प्रयोग किये जा रहे हैं। इसके अलावा स्नान के लिए जो समय सारिणी मेला पुलिस-प्रशासन ने तय की है, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!