मजदूर कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच

Share Now

देहरादून। इंटक नेता हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर विभाग में ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर पढ़े लिखे युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन से सचिवालय कूच किया। इस दौरान सभी ने ठेका प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। इंटक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी, अर्धसरकारी, निगमों में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। जिसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। जिससे जनता के बीच हताशा और निराशा का माहोल है। हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में मजदूर वर्ग का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। गरीब तबके के इंसान की कहीं पर भी सुनवाई नही हो रही है। ऐसा लगता है कि यह सरकार मात्र सत्ता में सुख भोगने आई है। जनता के हितों से इस सरकार को कोई लेना देना नही है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!