लक्ष्य सोसाइटी ने आयोजित की ऑनलाइन डिजिटल कार्यशाला

Share Now

-कोरोना काल में पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कार्य ऑनलाइन निष्पादित करने चाहिएः डा. राजेंद्र डोभाल
देहरादून। डोईवाला एवं रायपुर विकासखंड के पंचायत प्रतिनिधियों हेतु उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, यूकाॅस्ट, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में लक्ष्य सोसाइटी द्वारा एक ऑनलाइन डिजिटल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अरविंद पांडे पंचायती राज मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं डॉ0 राजेंद्र डोभाल महानिदेशक, यूकाॅस्ट के अभिभाषण से हुआ। कार्यशाला में डोईवाला तथा रायपुर विकासखंड के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डॉ0 राजेंद्र डोभाल ने बताया की पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों हेतु निकट भविष्य में यूकाॅस्ट आईटी विभाग के साथ मिलकर राज्य स्तर पर एक विस्तृत डिजिटल साक्षरता आधारित कार्यक्रम आयोजन करेगा, साथ ही डॉ0 डोभाल ने वर्तमान में कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति  में सामाजिक दूरी बनाते हुए, पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कार्य ऑनलाइन निष्पादित करने हेतु सुझाव दिया। वर्तमान में करोना महामारी के चलते ऑनलाइन कार्यों के महत्व को देखते हुए इस डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटलीकरण के नए-नए प्रयोगों जैसे ईमेल भेजना ,आरोग्य सेतु एप का प्रयोग करना, साइबर फ्रॉड से बचना, डॉक्यूमेंट ऑनलाइन भेजना, सरकारी वेबसाइट से सूचना प्राप्त करना, ऑनलाइन आवेदन, गूगल पर जानकारी प्राप्त करना आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और अपने क्षेत्र में करोना महामारी की रोकथाम हेतु किए गए प्रयासों के लिए डोईवाला एवं रायपुर विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, सचिव मीनाक्षी असवाल, कार्यशाला के प्रशिक्षक सुनील सिंह राणा तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने झूम ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!