लाल कुआं – पुलिस का 32 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह – सावधानी से वाहन चलाये तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है

Share Now

लालकुआ कोतवाली पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोतवाली चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों से वाहन चलाते वक्त कई सावधानियां बरतने की अपील की| पुलिस ने दुपहिया वाहनों में हैलमेट का प्रयोग करने का आह्वान भी किया।


यहां 32 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर कोतवाल सुधीर कुमार के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली जिसमे पुलिस के दर्जनों जवानों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बिना हैलमेट के दोपहिए वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, 18 से कम उम्र के बच्चों को वाहन ना देने सहित कई जानकारियां दी।
उन्होंने ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटना लापरवाही से हो रही हैं यदि व्यक्ति सावधानी से वाहन चलाते है तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

रोहताश कुमार सागर एसएसआई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!