जम्मू-कश्मीर के पुंछ में उत्तराखंड का लाल स्वतंत्र सिंह शहीद, पार्थिव शरीर दून पहुंचा

Share Now

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए। जवान का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंच चुका है, शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी शहादत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!