पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत के निधन पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर आज ऋषिकेश एम्स में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी l बता दें कि विगत दिनों में स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के फेफड़ों में संक्रमण होने की वजह से उन्हें ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए लाया गया था जहां उनका निधन हो गयाl
अमित कंडियाल ऋषिकेश
इस दुःखद घड़ी पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत ने जीवन पर्यंत राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में अथक प्रयास किया l उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत का सरल , सौम्य व्यवहार आम आदमी के लिए प्रेरणा देता हैं। उन्होंने स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किए जाएंगेl इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए l
