विधायको को ज़िम्मेदारी – अपनी विधान सभा मे अगले 6 महीने तक सभी को मिल जाये , वन नेशन वन राशन कार्ड

Share Now

पौड़ी जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार के प्रतिनिधियों ने अब कमर कस ली है राज्य सरकार ने विधायको को ये जिम्मा सौंपा है कि वे अपनी विधानसभा में सभी चिन्हित कार्ड धारकों को इस योजना से अगले 6 माह के भीतर जोड़ ले जिससे कार्ड धारक अगर देश के किसी भी क्षेत्र में जाये तो इस स्मार्ट कार्ड के जरिये उन्हें देश के किसी भी क्षेत्र में सरकारी मूल्य पर सस्ते दाम पर इस स्मार्ट कार्ड को दिखाकर राशन मिल सके इसी योजना को जन जन पहुचाने के लिए राज्य के उच्च शिक्षा व राज्य मंत्री धन सिंह रावत भी इन दिनों अपनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र का रुख कर रहे हैं और इस योजना के फायदे भी गिना रहे हैं उच्च शिक्षा व राज्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि उनकी विधानसभा में 2500 लोगो को अब तक इस योजना से जोड़ा जा चुका है और आने वाले समय में दिया सरकार द्वारा दिया गया टारगेट वे और सभी जनप्रतिनिधि 6 माह पूरा कर लेंगे।
बाईट-धन सिंह रावत(उच्च शिक्षा व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!