संक्रमित थे विधायक – फोटो पोज देने के लिए मास्क हटाना महंगा पड़ सकता है पास में बैठे कांग्रेसी नेता को

Share Now

लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसके बाद  कार्यक्रम में उनके साथ बैठे कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप क्वारंटाइन हो गए है  

एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को फोटो पोज देते हुए अपने चेहरे से मास्क हटाना नेताजी को महंगा पड़ सकता है | विधायक को कोरोना संक्रमण कि पुष्टि होने के बाद कांग्रेसी नेता धीरेन्द्र प्रताप भी होम आइसोलेशन में चले गए है और उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगो से अपनी जाँच कर सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है |

यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को गढ़वाल में उनके गांव जगदेई में वहां  कि जानी मानी वीरांगना स्वर्गीय जग देवी की याद में एक मंदिर और शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें लैंसडाउन के विधायक महत दलीप सिंह रावत भी आए थे ।उन्होंने बताया कि महंत दलीप रावत को उस दिन बुखार था। परंतु दो कार्यक्रम में जाने के लिए उन्हें नैनीडांडा आना पड़ा ।इस कार्यक्रम में नैनी डांडा के  ब्लॉक प्रमुख प्रशांत और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी और महिला बीजेपी की अध्यक्ष नीलम मेंदोलिया भी शामिल हुई थी।

उन्होंने कहा कि यद्यपि पूरी कार्यक्रम के दौरान वे मास्क पहने हुए थे परंतु कुछ स्थानीय पत्रकारों की अनुरोध पर तस्वीर खींचवाते वक्त एक मिनट से लिए उन्होंने और भाजपा नेताओ ने मांस्क हटाए थे।

इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए तमाम लोगों से अपना एंटीजन टेस्ट कराने और क्वॉरेंटाइन होने को कहा है और बताया कि वह भी अपना एंटीबॉडी टेस्ट करवा रहे हैं और  क्वॉरेंटाइन हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!