सीएम त्रिवेन्द्र को हटाने के लिए मोदी को लिखा पत्र – पार्टी ने किया निलंबित

Share Now

भाजपा के लाखीराम जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने की मांग की थी। पीएम मोदी को लिखे पत्र में जोशी ने हाल ही में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआई जांच सम्बन्धी निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा था कि सीएम के कई विवादास्पद फैसलों से पार्टी को कई बार शर्मसार होना पड़ा है। कोर्ट के फैसले से पार्टी की छवि धूमिल होती जा रही है। पीएम मोदी से अनुरोध किया गया था कि सीबीआई जांच के मुद्दे पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद से हटाया जाय ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। पत्र में पीएम मोदी को खुश करने की भी कोशिश की गई है। लाखीराम ने इस पत्र के माध्यम से कहा कि 2016 की नोटबन्दी की तारीफ करते हुए लिखा है कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार व कालेधन पर हुए प्रहार हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है।

साथ ही लाखी राम जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत नोटिस देकर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है।
उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।

साथ ही प्रदेश महामंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अगर लाखीराम की कोई नाराजगी थी तो उन्हें संगठन के सामने इस बात को रखना चाहिए था.

कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!