दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन – लोक सभा चुनाव के दौरान हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

Share Now

उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का मंगलवार की सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया। ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!