शनिवार की सुबह लंबगांव बाजार में व्यापारी पुत्र को थानेदार द्वारा थप्पड़ जड़ दिए जाने के बाद गुस्साए व्यापारियों ने एस ओ विनोद राणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर जाम लगाया। सूचना मिलने के दो घंटे बाद टिकरी से डीएसपी लंबगांव पहुंचे और ग्राम व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया किंतु व्यापारी थानेदार विनोद राणा के तबादले की मांग पर अड़े रहे । सी ओ ने 1 सप्ताह के भीतर कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विवाद तब बढ़ा जब एक व्यापारी अपनी गाड़ी के कागजात खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंचा था जहां उसके पिताजी पहले से ही गाड़ी का चालान भरने के लिए मौजूद थे, इस दौरान आरोप है कि थानेदार ने किसी बात पर व्यापारी पुत्र के थप्पड़ जड़ दिया हालांकि थानेदार विनोद राणा ने थप्पड़ मारने से इनकार किया है।
वार्ता के दौरान आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि, मुरारी रांगर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोशन , भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत gaina बगियाल, सभासद सौरभ रावत, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश रावत आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
