यमुनोत्री विधानसभा के मिशन 2022 के प्रचार के क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ संजय डोभाल द्वारा गंगाघाटी के दशगी पट्टी के जिव्या कोटधार गांव मे प्रदर्शन रेली निकाली गयी,जिसमे पूरी दशगी क्षेत्र के आम जन मानस ने, संजय डोभाल जी को 2022 विधानसभा चुनाव मे भारी समर्थन दिया,

संजय डोभाल के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरवीर रांगड ,कोषाध्यक्ष छात्र संघ S.R.T. कैंपस बादशाहीथोल चम्बा व दिचली पट्टी के युवा नेता पारितोष पंवार गमरी क्षेत्र सें चुनाव प्रभारी अरुण नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे,
गमरी क्षेत्र के युवा नेता और छात्रसंघ कोषाध्यक्ष बादशाहथोल पारितोष पंवार का कहना है की यमुनोत्री विधानसभा के गमरी , दिचली सहित बिष्ट पट्टी और दशगी पट्टी की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव मे बदलाव लाने की ठान ली है, सभी युवाओ सहित आम जनमानस का संजय डोभाल जी को पूरा समर्थन मिल रहा है, 2022 विधानसभा चुनाव मे संजय डोभाल जी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे

