ईट राईट कैंपस मे महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून अतिउत्तम का मिला प्रमाणपत्र

Share Now

देहरादून – एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा ईट राईट इण्डिया मिशन के तहत महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियो को दिये जा रहे भोजन को अति उत्तम श्रेणी का प्रमाण पत्र दिया गया है ।

प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर राजेश मंमगाई ने अवगत कराया है कि एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा ईट राईट इण्डिया मिशन के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून में प्रशिक्षणरत् खिलाडियों को प्रदान किए जा रहे आहार वितरण प्रणाली को अतिउत्तम की श्रेणी में रखते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
गौरतलब कि लोगों के स्वास्थ्य अनुकूल स्वच्छ व पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए वर्ष 2018 में ईट राइट इण्डिया मिशन के तहत ईट राईट कैंपस चुनने की शुरूआत की गई थी। खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा ऐसे संस्थानों का चयन किया जाता है जहां इस अभियान के मानकों के आहार वितरण प्रणाली को अपनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!