उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहलः बीओसीडब्ल्यू बोर्ड और सीएससी के बीच एमओयू साइन

Share Now

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच देहरादून में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को अधिक सरल, सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है।
यह समझौता पी.सी. दुमका (सचिव यूकेबीओसीडब्ल्य) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आधिकारिक दस्तावेजों पर विपिन कुमार (डिप्टी लेबर कमिश्नर) एवं अशवनी कुमार (स्टेट हेड) द्वारा हस्ताक्षर किए गए। सरल पंजीकरण प्रक्रियाः अब उत्तराखंड के निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आसानी से पंजीकरणऔर नवीनीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया आसान होने से पात्र श्रमिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विभाग के  अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें दुर्गा (सीनियर आईटी ऑफिसर), संदीप कुमार शर्मा (स्टेट मैनेजर) एवं भूपेंद्र कुमार (मैनेजर) प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!