महिला से छेड़छाड़ – मेयर के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन

Share Now

मेयर के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन

रूड़की: नगर निगम रुड़की के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान मेयर से इस्तीफे की मांग भी की गई। दरअसल हाल ही में मेयर गौरव गोयल के विरुद्ध एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला के समर्थन में मेयर के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया।

आपको बता दे रुड़की की ही एक महिला ने भाजपा के मेयर गौरव गोयल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसपर महीने बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया गया था। पीड़ित महिला ने न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर रुड़की की गंगनहर कोतवाली में मेयर गौरव गोयल समेत 6 लोगों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले को लेकर आज आम आदम पार्टी के लोग रुड़की नगर निगम के बाहर पहुँचे और हाथों में मेयर मुर्दाबाद के बैनर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

आप पार्टी के नेता शारिक अफरोज ने बताया कि वह महिला के सम्मान में मेयर के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जबतक जांच पूर्ण न हो जाए तबतक मेयर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करते है। उन्होंने बताया प्रदेश में भाजपा की सरकार है और विधायक से लेकर मेयर तक भाजपा के है, ऐसे में सत्ता पक्ष के चलते निष्पक्ष जांच की उम्मीद नही की जा सकती, इसलिए जबतक जांच पूरी नही हो जाती तबतक मेयर को पार्टी से निलंबित कर देना चाहिए, या फिर मेयर स्वम ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। उन्होंने कहा यदि जांच को सत्ता के दबाव में बाधित करने की कोशिश की गई तो आम आदमी पार्टी सड़को पर उतरकर आन्दोलन करेगी।

शारिक अफरोज (आप पार्टी नेता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!