घटिया सड़क निर्माण पर भड़के मंत्री – जांच के लिए भेजा सैंपल – अधिकारियों को फटकार

Share Now

हल्द्वानी

विधान सभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री बदलने के खेल मे मस्त रही बीजेपी को अब अगले 6 महीने के भीतर अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने सजा धजा कर तैयार करना है | लिहाजा मंत्री और विधायक अपने अपने इलाको मे जनता से जुड़े मुद्धों पर गंभीर दिखाई देने लगे है | इसी कड़ी मे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री बने बंसीधर भगत ने हल्द्वानी मे सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर न सिर्फ सैंपल जांच के लिए भिजवाया बल्कि ठेकेदार से दुबारा गुणवत्ता क साथ निर्माण करने के निर्देश दिये

कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत ने लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही कालौनी, मुदुल विहार, कृष्णा कालौनी, बृजवासी कालौनी की सड़को के मरमत एंव डामरीकरण कार्यो का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

   मंत्री श्री भगत ने डामरीकरण सड़को के निरीक्षण दौरान डामरीकरण गुणवत्ता जांच हेतु खुदाई कर बिटुमिन  (डामर) को जांच हेतु लैब भेजने के निर्देश दिये। उन्होने डामरीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी। उन्होने लोनिवि के अधिकारी व ठेकेदार को सड़क कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये तथा खराब डामरीकरण गुणवत्ता कार्यो पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश भी दिये। उन्होने अधिकारी व ठेकेदार को वर्षकाल को देखेते हुए कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। साथ ही मंत्री श्री भगत ने लोनिवि अभियन्ताओं को कार्य दौरान स्वंय मौजूद रहते हुए गुणवत्ता पर नजर रखने को भी कहा।

इसके उपरान्त उन्होने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोनिवि अधिकारी के साथ बैठक कर क्षेत्र में स्वीकृत लगभग 90 करोड के सड़क मरमत, पुनरोद्धार  एवं डामरीकरण कार्यो के शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि सड़क की गुणवत्ता ठीक करने के उपरान्त ही ठेकेदार का भुगतान किया जाये साथ ही कहा कि ठेकेदारों को विभाग द्वारा ही डामर उपलब्ध कराया जाय।

निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियन्ता एसएस मर्तोलिया, पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रताप बोरा, नवीन भट्ट, सुरेश गौड, कमल नयन जोशी, कमल पाण्डे, भवान बिष्ट, त्रिलोक सिंह, राजकुमार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!