निष्क्रिय पडी वेबसाइट होंगी अपडेट – बेवासाइट में ऐसे वीडियो अपलोड करे , जिससे किसान योजनाओं को सरलता से समझ सकें :कृषि मंत्री

Share Now

देहरादून। प्रदेश के कृषि एव उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उद्यान एवं कृषि विभाग को अधिक उत्पादक बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण पर बल दिया जाये एव विभाग का डिजिटल रूप देते हुए निष्क्रिय पडी वेबसाइट को अपडेट किया जाये। बेवासाइट में ऐसे वीडियो अपलोड किये जायेंगे, जिससे किसान योजनाओं को सरलता से समझ सकें। इसका उददेश्य सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से कृषकों तक पहुंचाना है और विभागीय गतिविधियों की माॅनिटरिंग करनी है। आधुनिकी करण के अन्तर्गत न्याय पंचायत से लेकर जनपद मुख्यालय के विभागीय गतिविधियों पर निगरानी रखी जायेगी।
बैठक में प्रदेश में नगदी फसल के रूप में किवी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि किवी क्रान्ति के लिए कार्य योजना बना ली जाय। किवी उत्पादन में अग्रणी राज्य अरूणाचल प्रदेश और नार्बाड के साथ समन्वय करके यह कार्य योजना बनाई जायेगी। इस सम्बन्ध में जल्द ही अरूणाचल प्रदेश के मंत्री और नार्बाड के साथ बैठक की जायेगी। बैठक में कृषि और उघान के विकास के लिए अवस्थापन विकास पर बल दिया गया। इन सभी गतिविधियों से कृषकों के उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी और नये निवेशक निवेश के प्रति आकर्षित होंगे। इस अवसर पर अपर सचिव राम बिलास यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री कृषि विभाग के आधुनिकीकरण पर दिया बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!