जैविक उत्पाद ग्राहको तक पहुचाने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन

Share Now

गुरूवार को किसान भवन स्थित उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के सौजान्य से किसान भवन प्रागंण में निर्मित आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने किया

उन्होने बताया कि इस आउटलेट का उद्देश्य बोर्ड द्वारा पंजीकृत जैविक किसानों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाना है । साथ ही इसी प्रकार के आउटलेटस देश के अन्य प्रदेशों में भी खोलने की योजना है । जैसा कि हम सभी जानते है कि जैविक उत्पाद हमारे शरीर को पोषण देने के साथ हमारे शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने भी सहायक होते है । अतः इस वैश्विक महामारी के समय जैविक उत्पाद हम सब के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । इसी उद्देश्य के लिए संकल्पकृत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद प्रतिदिन प्रयासरत है । साथ ही हमारे जैविक किसानों के आय को बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना भी परिषद की पहली प्राथमिकता है । इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुशील चौहान , परिषद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार , संयुक्त कृषि निदेशक ए 0 के 0 उपाध्याय उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!