मंत्री की गाड़ी बन गई 108 एंबुलेंस – घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया

Share Now

अपनी विधान सभा मे इन दिनो चुनाव मे टिकट के दावेदार जानकार मेहनत कर रहे है किन्तु अपनी विधानसभा से बाहर भी कुछ नेता ऐसे है जो जनहित को देखते हुए अपना प्रोटोकॉल छोडकर मदद के लिए तैयार हो जाते है | गुरुवार को ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला, जब रास्ते में एक घायल व्यक्ति के लिए जल्दी एंबुलेंस न पहुंच पाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उक्त व्यक्ति को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल ले गए व उसे भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। इस पर घायल व्यक्ति के परिजनों समेत मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री की जमकर प्रशंसा की और आभार जताया।


घटनाक्रम गुरुवार शाम का है, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल देहरादून एक मीटिंग में शामिल होने के लिए ऋषिकेश-देहरादून मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान साथ मोड़ के समीप कैबिनेट मंत्री को एक जगह भीड़ इकट्ठी दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने देखा तो एक घायल व्यक्ति नजर आया। जो किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया की एंबुलेंस को सूचना दी जा चुकी है मगर अब तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने तत्काल घायल व्यक्ति को अपने वाहन में बिठाया और उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। साथ ही घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित किया। पूछताछ में उन्होंने घायल व्यक्ति का नाम सुनील लिंगवाल निवासी ऋषिकेश बताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उक्त घायल व्यक्ति के इलाज हेतु चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!